एल ई डी बल्ब लगा लो। बिजली का बिल कम आएगा। एक मित्र ने सलाह दी। पांच वाट का बल्ब भी कितनी अच्छी रौशनी देता है। यह ट्यूबलाइट से भी अधिक बिजली बचाता है। मैंने भी घर के सारे बल्ब बदल डाले। कोई भी बिजली के उपकरण अनावश्यक जलने नहीं देता था। एल ई डी से बहुत उम्मीद थी। महीना बीत गया। बिजली का बिल आया। जैसे बिजली गिर गई हो। इतना ज्यादा बिल! एल ई डी लगा लो, ये लगा लो वो लगा लो, सब बकवास है!
No comments:
Post a Comment