Wednesday, December 25, 2019

सब बकवास है

श्रीमती शर्मा अपने बच्चे शुभम को बेतहाशा डांट  पिला रही थीं। पढ़ते नही हो। दिन भर मोबाइल में घुसे रहते हो। प्रतीक को देखो हर सब्जेक्ट में नब्बे प्रतिशत से अधिक लाया है। पी टी एम में कितनी बेइज्जती हो जाती है। मॉम आप मुझे बेकार डांटती रहती हो। बिल गेट्स कॉलेज ड्रॉप आउट थे। स्टीव जॉब्स भी ड्रॉप आउट थे। ऐसे हजारों लोग हैं जिन्होंने स्कूल कॉलेज नहीं किया लेकिन वे जीवन में सफल रहे हैं। शुभम बिलकुल सही  कह रहा  था । स्कूल की पढाई तोंते तैयार कर रही है। जीवन का पाठ्यक्रम अलग है। जीवन की परीक्षा अलग है। बाकी मैं तो कहता हूं, सब बकवास है।

No comments:

Post a Comment